Search
Close this search box.

जिले के 1 लाख 30 हजार से अधिक किसानों को मिलेगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिंडौरी : 12 मार्च, 2026
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 13 मार्च को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों के खातों में योजना की 22वीं किस्त जारी की जाएगी। इस अवसर पर जिले में भी पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिले में इस योजना से बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित हो रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभाग डिण्डोरी में 58,777 किसान, अनुविभाग शहपुरा में 45,667 किसान तथा अनुविभाग बजाग में 26,244 किसान इस योजना से लाभान्वित हैं। इस प्रकार जिले के कुल 1,30,688 किसानों को योजना की 22वीं किस्त का लाभ प्राप्त होगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए भू-संसाधन प्रबंधन विभाग द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सांसद, विधायक तथा अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।
किसानों एवं आमजन के लिए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बड़ी स्क्रीन और प्रोजेक्टर के माध्यम से कराया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए ग्राम स्तर पर पटवारियों को विलेज नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
इसके साथ ही किसानों को तकनीकी प्रक्रियाओं के संबंध में भी जागरूक किया जाएगा। किसानों को ’’ई-केवाईसी प्रक्रिया, पीएम किसान मोबाइल एप्प के उपयोग, सीएससी केंद्रों के माध्यम से बैंक खाते से लिंकिंग, आधार एवं बैंक खाते को लिंक कराने तथा पीएम किसान पोर्टल पर अपनी किस्त की स्थिति देखने की जानकारी दी जाएगी। आवश्यकता होने पर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से भी बैंक लिंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे इस अवसर के साक्षी बनने के लिए कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों तथा आधिकारिक वेबकास्ट लिंक के माध्यम से कार्यक्रम से सीधे जुड़ें।

Leave a Comment

और पढ़ें

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक संपन्न, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश,आरटीओ विभाग को बिना परमिट, रोड टैक्स एवं फिटनेस प्रमाण पत्र के संचालित हो रहे वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक संपन्न, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश,आरटीओ विभाग को बिना परमिट, रोड टैक्स एवं फिटनेस प्रमाण पत्र के संचालित हो रहे वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

error: Content is protected !!