घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, चार सिलेंडर जप्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिंडौरी : 12 मार्च, 2026
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार आज 12 मार्च 2026 को वार्ड क्रमांक 1 मेन रोड डिंडोरी स्थित मारवाड़ी भोजनालय में खाद्य विभाग द्वारा निरीक्षण किया गया। जाँच कार्रवाई सहायक आपूर्ति अधिकारी शमीम खान तथा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आकाश तुरकर द्वारा की गई।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि प्रतिष्ठान के संचालक श्री अजय कुमार बघेल द्वारा घरेलू उपयोग के लाल रंग के 4 एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक रूप से उपयोग किया जा रहा था। नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर मौके से चारों सिलेंडर जब्त कर लिए गए।
जब्त सिलेंडरों को आगे की कार्रवाई हेतु Dindori Indane Gas Agency की सुपुर्दगी में दिया गया। साथ ही Liquefied Petroleum Gas (Regulation of Supply and Distribution) Order, 2000 के प्रावधानों के उल्लंघन के संबंध में संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध प्रकरण तैयार किया गया।
खाद्य विभाग ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करना नियमों के विरुद्ध है। ऐसे मामलों में विभाग द्वारा निरंतर निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!