डिंडोरी – मेकला फिल्म्स के प्रोड्यूसर व गीतकार रविराज बिलैया ने ग्यारहवें खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ( 11th KIFF) में बतौर फिल्म मेकर शिरकत कर एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। बता दें कि रविराज इससे पहले ग्लोबल नेचर फिल्म फेस्टिवल दिल्ली 2018 में भी शामिल – शरीक रह चुके है। रविराज से हुई वार्ता में रविराज ने बताया कि खजुराहो इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल 16 से 22 दिसंबर 2025 तक मध्य प्रदेश के खजुराहो में आयोजित किया गया था , जहाँ बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां अभिनय और फिल्म निर्माण की बारीकियां सिखा रहे थे, और इस बार का फेस्टिवल विशेष तौर पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को समर्पित रहा है। रविराज बिलैया ने यह भी बताया कि यह फेस्टिवल खजुराहो में होने वाला एक वार्षिक फिल्म महोत्सव है, जो कला, संस्कृति और सिनेमा को बढ़ावा देता है।जो कि ‘प्रयास प्रोडक्शन’ द्वारा मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से आयोजित किया जाता है। संक्षेप में कहें तो , ’11th KIFF खजुराहो’ एक बड़ा फिल्म फेस्टिवल है जो खजुराहो की सांस्कृतिक विरासत के साथ सिनेमा को जोड़ता है, जिसमें देश व विदेश से फिल्म प्रेमी और कलाकार शामिल होते हैं। इस बीच रविराज ने सिने जगत की दिग्गज हस्तियों और ज्यूरी मेंबर्स से खास मुलाकात की,जिसमें कार्यक्रम के आयोजक व प्रख्यात निर्माता निर्देशक राजा बुंदेला,फिल्म सेंसर बोर्ड के मेंबर और प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अशोक शरण,रामानंद सागर रामायण के एडिटर सुभाष सहगल,एडिटर असीम,प्रसिद्ध अभिनेता पंकज बैरी, साउथ फिल्मों के निर्माता निर्देशक कृष्णा हब्बाले, असम फिल्म के निर्माता निर्देशक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता जे एम दत्ता सहित अन्य लोगों से मुलाकात कर डिंडोरी जिले की पृष्ठभूमि से अवगत करा जिले के कलाकारों को अवसर देने सहित जिले में फिल्म शूट करने के लिए आमंत्रित किया।












