शहपुरा-बटोंधा मार्ग से रहठा घुलघुली को जोड़ने वाली सड़क हुई जर्जर, दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा,जिम्मेदार अधिकारी,जिम्मेदारी से झाड़ रहे पल्ला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा: – शहपुरा-बटोंधा मार्ग से रहठा घुलघुलीको जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं और सड़क की सतह बुरी तरह से उखड़ चुकी है। इस मार्ग पर रोजाना सफर करने वाले लोग अपनी जान हथेली पर लेकर यात्रा करने को मजबूर हैं।

स्थानीय निवासियों और राहगीरों का कहना है कि कई बार प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। विशेष रूप से बारिश के मौसम में यह सड़क और भी जानलेवा हो गई थी, क्योंकि जलभराव और गड्ढों के कारण यहां दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ गया है। लोगों ने सड़क की मरम्मत के लिए बार-बार गुहार लगाई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से उनमें निराशा बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि अगर जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर प्रशासन कब इस समस्या का समाधान करेगा? लोगों की जान जोखिम में डालकर रोज सफर करना उनकी मजबूरी बन चुका है, और अगर समय रहते सड़क का सुधार नहीं हुआ, तो किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार नहीं किया जा सकता बरसात के बाद उड़ती धूल से भी लोग परेशान है। 

Leave a Comment

और पढ़ें

बूथ क्रमांक 86 में सुनी गई प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 140वीं कड़ी,पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना कार्यक्रम, बड़ी संख्या में महिलाएं एवं समाजसेवी रहे उपस्थित

बरगांव में विशाल दिव्यांगजन एवं स्वास्थ्य शिविर में लगभग 13 हजार लोगों ने लिया लाभ,लगभग 400 चिकित्सकों की टीम ने दी सेवाएं, दिव्यांगजनों को मेडिकल प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, ट्राई साइकिल, बैटरी चलित ट्राई साइकिल एवं सहायक उपकरण वितरित

error: Content is protected !!