शहपुरा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 140वीं कड़ी का प्रसारण आज बूथ क्रमांक 86 में किया गया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने एकत्रित होकर प्रधानमंत्री के विचारों एवं संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना।
कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद सुरेंद्र साहू, मंडल महामंत्री संजय सोनी, उपाध्यक्ष देवेंद्र कारपेंटर, मंडल मंत्री अभिलाष सोनी, मन की बात कार्यक्रम प्रभारी राजू अवधिया, समाजसेवी राकेश अग्रवाल एवं पूर्व पार्षद गिरजा कारपेंटर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा बाला कारपेंटर, मीना विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद वंदना सोनी, राधा कारपेंटर, सेल कुमारी सोनी, कौशल्या कारपेंटर, सोनम कारपेंटर, अंजली सोनी, साक्षी कारपेंटर, निशा कछवाहा, शारदा कछवाहा एवं संध्या कछवाहा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं महिलाएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और उनके द्वारा साझा किए गए विचारों एवं प्रेरणादायक संदेशों पर चर्चा की।











