बरगांव में विशाल दिव्यांगजन एवं स्वास्थ्य शिविर में लगभग 13 हजार लोगों ने लिया लाभ,लगभग 400 चिकित्सकों की टीम ने दी सेवाएं, दिव्यांगजनों को मेडिकल प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, ट्राई साइकिल, बैटरी चलित ट्राई साइकिल एवं सहायक उपकरण वितरित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कलेक्टर ने कहा, कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे

मंत्री संपतिया उइके ने नशामुक्त जीवन अपनाने की अपील, विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने गांव-गांव दिव्यांगजन शिविर आयोजित करने पर दिया जोर

डिण्डौरी29नवंबर2026।

जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल, बरगांव (शहपुरा) में आयोजित विशाल दिव्यांगजन एवं स्वास्थ्य शिविर में लगभग 13 हजार लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयों सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में लगभग 400 चिकित्सकों एवं चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने सहभागिता कर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण, उपचार, परामर्श एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। दिव्यांगजनों को मेडिकल प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, ट्राई साइकिल, बैटरी चलित ट्राई साइकिल एवं विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए गए। एक ही स्थान पर स्वास्थ्य, उपचार, प्रमाण पत्र एवं सहायक सामग्री की सुविधा उपलब्ध होने से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला।

शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सा विशेषज्ञ, शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं। नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक उपचार, चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। शिविर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की व्यवस्था के साथ दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की गई, जिससे जरूरतमंद हितग्राहियों को अलग-अलग स्थानों पर भटकना न पड़े।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल स्थापित कर शासन की योजनाओं, सेवाओं एवं हितग्राहीमूलक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथियों एवं अधिकारियों ने शिविर में स्थापित विभिन्न विभागीय स्टॉलों, चिकित्सा सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर हितग्राहियों से संवाद किया तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस विशाल स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य जिले के जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा दिव्यांगजनों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित करना है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र हितग्राही जानकारी के अभाव या अन्य कारणों से योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को मेडिकल प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, सहायक उपकरण एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए एक ही स्थान पर समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने चिकित्सकों, अधिकारियों एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों से सेवाभाव, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ जरूरतमंदों की सहायता करने का आग्रह किया।

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने नशामुक्त जीवन अपनाने की अपील, सेवा और संवेदनशीलता से जरूरतमंदों की सहायता करने का दिया संदेश

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सेवा करना शासन और समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसे विशाल शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं, स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार तथा आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध हो पाते हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को सहज एवं सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने नागरिकों से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार की खुशियों एवं सुरक्षा को भी प्रभावित करता है। नशामुक्त जीवन अपनाकर व्यक्ति स्वयं स्वस्थ रह सकता है और अपने परिवार को भी सुरक्षित एवं खुशहाल बना सकता है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया।

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने गांव-गांव दिव्यांगजनों को चिन्हित कर शिविर आयोजित करने पर दिया जोर

शहपुरा विधायक  ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि बरगांव में आयोजित यह विशाल दिव्यांगजन एवं स्वास्थ्य शिविर क्षेत्र के जरूरतमंद नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण पहल है। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि दिव्यांगजनों को गांव-गांव में चिन्हित कर प्रत्येक विकासखंड एवं ग्रामीण क्षेत्र में समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि दिव्यांगजनों को मेडिकल प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण, उपचार एवं शासन की अन्य सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर निरंतर आयोजित होते रहने चाहिए, जिससे जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके और उन्हें सुविधाओं के लिए दूर-दूर तक भटकना न पड़े। विधायक श्री धुर्वे ने शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों, आयोजकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए सेवा और सहयोग की भावना से किए गए कार्यों की सराहना की।

शिविर में राघवेन्द्र सिंह जी ,मध्यप्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन  श्याम सिंह कुमरे, पूर्व आयुक्त एवं शिविर संयोजक संदीप रजक, राजकुमार मटाले, जनजाति कल्याण केंद्र अध्यक्ष  मनोहर लाल साहू, शहपुरा विधायक  ओमप्रकाश धुर्वे, कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षक  आशीष खरे, सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, शहपुरा जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका आर्मो, शहपुरा एसडीएम  फरहान इरफान जामदार,सुनिल कुमार बाजपेयी, जाम सिंह, श्यामवनवाले, शरद जैन, जयसच देवा,  कृष्ण बिलैया, सैलेश मिश्रा,डॉक्टर पुष्पराज पटेल डॉ. विजय प्रताप, डॉक्टर नीरज जैन डॉक्टर पंकज,डॉक्टर अखिलेश, डॉक्टर अशोक अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

बूथ क्रमांक 86 में सुनी गई प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 140वीं कड़ी,पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना कार्यक्रम, बड़ी संख्या में महिलाएं एवं समाजसेवी रहे उपस्थित

बरगांव में विशाल दिव्यांगजन एवं स्वास्थ्य शिविर में लगभग 13 हजार लोगों ने लिया लाभ,लगभग 400 चिकित्सकों की टीम ने दी सेवाएं, दिव्यांगजनों को मेडिकल प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, ट्राई साइकिल, बैटरी चलित ट्राई साइकिल एवं सहायक उपकरण वितरित

बूथ क्रमांक 86 में सुनी गई प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 140वीं कड़ी,पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना कार्यक्रम, बड़ी संख्या में महिलाएं एवं समाजसेवी रहे उपस्थित

बरगांव में विशाल दिव्यांगजन एवं स्वास्थ्य शिविर में लगभग 13 हजार लोगों ने लिया लाभ,लगभग 400 चिकित्सकों की टीम ने दी सेवाएं, दिव्यांगजनों को मेडिकल प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, ट्राई साइकिल, बैटरी चलित ट्राई साइकिल एवं सहायक उपकरण वितरित

error: Content is protected !!