डिंडौरी। भारतीय जनता पार्टी जिला डिंडौरी द्वारा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम के नेतृत्व में 26 नवंबर 2026 को संविधान गौरव दिवस के उपलक्ष्य में पं. दीनदयाल उपाध्याय परिसर स्थित भाजपा जिला कार्यालय डिंडौरी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं द्वारा भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान का स्मरण करते हुए संविधान की महत्ता, उसकी गरिमा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डाला गया।
महेश धूमकेती ने अपने उद्बोधन में संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत आधार है। प्रत्येक नागरिक को संविधान में निहित अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए।
नरेंद्र सिंह राजपूत जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का संदेश देता है। संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर ही हम एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।
ज्योति प्रकाश धुर्वे जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान अवसर और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। संविधान की भावना के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
पूर्व विधायक डी.सी. उरैती ने अपने उद्बोधन में संविधान के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की आधारशिला है। संविधान ने समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर दिया है। हमें संविधान निर्माताओं के योगदान को सदैव याद रखना चाहिए तथा संवैधानिक मूल्यों का पालन करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है और देश की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता एवं न्यायपूर्ण व्यवस्था का आधार है। 26 नवंबर का दिन हम सभी भारतीयों के लिए गौरव और सम्मान का दिन है, क्योंकि इसी दिन संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। उन्होंने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के अतुलनीय योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और मौलिक अधिकारों की मजबूत नींव प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

श्री नेताम ने कहा कि संविधान हमें केवल अधिकार ही नहीं देता, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की भी प्रेरणा देता है। हमें संविधान की प्रस्तावना में निहित आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए तथा सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संविधान की गरिमा, उसके मूल्यों और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं, जिससे आने वाली पीढ़ियां भी अपने संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो सकें।कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ,इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति प्रकाश धुर्वे जिला महामंत्री सुधीरदत्त तिवारी,प्रदीप गुप्ता जिला महामंत्री किसान मोर्चा, बद्दी प्रसाद साहू लक्ष्मण ठाकुर जिला उपाध्यक्ष महेश धूमकेती जयसिंह राजपूत राजेंद्र दुबे पूर्व जिला महामंत्री जयसिंह मरावी जिला मीडिया प्रभारी राज साहू कार्यालय मंत्री पवन शर्मा जिला कोषाध्यक्ष स्कंद चौकसे पूर्व विधायक डीसी उरेती सह मीडिया प्रभारी अजय बर्मन नार्वदिया मरकाम सपना जैन मालती तिवारी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष परशुराम नागेश एस टी मोर्चा अध्यक्ष संदीप तेकाम महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कीर्ति गुप्ता ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमार मोगरे मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य अनिल साहू अंकित गुप्ता वर्षा कुशराम हीरेंद्र मरावी शिवराम राजपूत मंडल अध्यक्ष समनापुर जनपद पंचायत अध्यक्ष करंजिया राजू उद्दे महेदवानी मंडल महामंत्री रामस्वरूप साहू मंडल महामंत्री भागीरथ उरैती तरुण ठाकुर, देवेंद्र पांडे, महिला जिला उपाध्यक्ष नीलू जैन मंजरी बिलैया, वर्षा अवधिया, ललिता बर्मन, रुपाली जैन, भगवती पड़वार, सुधीर वरमैया पार्षद महेंद्र दहिया, एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।











