Views: 34
शहपुरा। मंगलवार सुबह क्षेत्र में घने कोहरे ने पूरे इलाके को अपनी आगोश में ले लिया। सुबह से ही चारों ओर कोहरे की घनी चादर छाई रही, जिसके चलते दृश्यता (विजिबिलिटी) घटकर महज 10 मीटर तक रह गई। सड़कों पर कुछ दूरी तक भी साफ दिखाई नहीं देने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
घने कोहरे के कारण मुख्य मार्गों पर वाहन चालकों को धीमी गति से चलना पड़ा। कई वाहन चालक दिन में भी हेडलाइट जलाकर सफर करते नजर आए। विशेषकर दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई।
सुबह के समय कोहरे का असर इतना अधिक रहा कि आसपास की वस्तुएं भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही थीं। मौसम में आए इस बदलाव से ठंड का एहसास भी बढ़ गया। क्षेत्र में छाए घने कोहरे के चलते जनजीवन और आवागमन प्रभावित नजर आया।












