शहपुरा। राजस्व विभाग में कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के मामले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शहपुरा ने पटवारी अजय सोहनिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर शहपुरा अंतर्गत गड़ई/गेला में पटवारी अजय सोहनिया की ड्यूटी लगाई गई थी। 20 नवंबर 2026 को किए गए निरीक्षण के दौरान पटवारी मौके पर अनुपस्थित पाए गए। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए इसे शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही माना है।
जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि पटवारी का यह कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के तहत कदाचरण की श्रेणी में आता है तथा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना भी है।
अनुविभागीय अधिकारी ने संबंधित पटवारी से पूछा है कि उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। साथ ही एक दिवस के भीतर अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।











