बूथ सशक्तिकरण पर जोर: भाजपा की शक्तिकेंद्र अमेरा की मासिक बैठक संपन्न,आगामी संगठनात्मक अभियानों को धरातल पर उतारने की बनी रणनीति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

, ‘मन की बात’ और बूथ सत्यापन पर विशेष फोकस
शहपुरा । भारतीय जनता पार्टी मंडल शहपुरा अंतर्गत शक्तिकेंद्र अमेरा की मासिक बैठक रविवार को शक्तिकेंद्र कार्यालय में आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष शहपुरा के  निर्देशन एवं मंडल महामंत्री नितिन गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं और बूथ मजबूती को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। बैठक में मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर विशेष रणनीति तैयार की गई। इसके तहत प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर और अधिक प्रभावी व जनसहभागिता पूर्ण बनाने, प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने तथा लंबित बूथ सत्यापन कार्य को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।


इस अवसर पर शक्तिकेंद्र प्रभारी विनय गुप्ता, भाजपा वरिष्ठ नेता बाबा ठाकुर, शक्तिकेंद्र संयोजक सुनील मरावी, सहसंयोजक अजमेर तेकाम सहित शक्तिकेंद्र के अंतर्गत आने वाले समस्त बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, बीएलए-2 एवं पंच-परमेश्वर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    Leave a Comment

    और पढ़ें

    राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर पक्षी दर्शन कार्यक्रम,प्राचार्य नवीन  के निर्देशन में राष्ट्रीय पक्षी दिवस के आयोजन,समी ईको क्लब हायर सेकेंडरी स्कूल शहपुरा के विद्यार्थियों ने जाना पक्षियों की सुरक्षा एवं संरक्षण के उपाय

    error: Content is protected !!