शराब पीकर प्रतिदिन स्कूल पहुँचता है शिक्षक, मामला डिंडौरी जिले के  हायर सेकेंडरी स्कूल सरई का

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडौरी।  स्कूल में शिक्षक की जिम्मेदारी बच्चों का भविष्य संवारने की होती है, लेकिन डिंडोरी के सरई हायर सेकेंडरी स्कूल में एक शिक्षक पर इस जिम्मेदारी से मुंह मोड़ने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि ग्रेड-वन शिक्षक चंद्रभान बनवासी शराब के नशे में स्कूल पहुंचते हैं और बच्चों को पढ़ाने के बजाय स्टाफ रूम में सो जाते हैं। हमारी टीम जब स्कूल पहुंची तो आरोपों की तस्वीरें कैमरे में कैद हो गईं। शिक्षक क्लास में पढ़ाने के बजाय स्टाफ रूम में सोते मिले। कैमरा देखते ही उन्होंने चेहरा छिपाने की कोशिश की।

शिक्षक की इस कथित लापरवाही का खामियाजा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। छात्राओं का आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से इतिहास और राजनीति विज्ञान की कक्षाएं नहीं लग रही हैं। इतिहास पढ़ाने वाले शिक्षक चंद्रभान बनवासी नशे की हालत में स्कूल आते हैं और फिर स्टाफ रूम में सो जाते हैं। ऐसे में पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है।

हैरानी की बात यह है कि अगले दिन से ही अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं, लेकिन परीक्षा से ठीक पहले छात्राओं को दोनों विषयों की पढ़ाई का मौका नहीं मिल पाया। छात्राओं ने अपनी परेशानी बताई, लेकिन स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। प्राचार्य डीपी नागेश से जब इस संबंध में जवाब मांगा गया तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। वहीं, जनजातीय विभाग के सहायक आयुक्त राजेंद्र जाटव ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

अब बड़ा सवाल यह है कि स्कूल में शिक्षक की मौजूदगी ही अगर पढ़ाई की गारंटी नहीं है, तो विद्यार्थियों के भविष्य की जवाबदेही कौन लेगा? क्या विभाग की जांच के बाद जिम्मेदार शिक्षक पर कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी आश्वासन तक ही सीमित रह जाएगा?

Leave a Comment

और पढ़ें

राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर पक्षी दर्शन कार्यक्रम,प्राचार्य नवीन  के निर्देशन में राष्ट्रीय पक्षी दिवस के आयोजन,समी ईको क्लब हायर सेकेंडरी स्कूल शहपुरा के विद्यार्थियों ने जाना पक्षियों की सुरक्षा एवं संरक्षण के उपाय

राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर पक्षी दर्शन कार्यक्रम,प्राचार्य नवीन  के निर्देशन में राष्ट्रीय पक्षी दिवस के आयोजन,समी ईको क्लब हायर सेकेंडरी स्कूल शहपुरा के विद्यार्थियों ने जाना पक्षियों की सुरक्षा एवं संरक्षण के उपाय

error: Content is protected !!