डिंडौरी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत निर्माण कार्यों के मूल्यांकन और माप पुस्तिका (एमबी) के संधारण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि कुछ मामलों में निर्माण स्थल का भौतिक निरीक्षण किए बिना ही कार्यालय में बैठकर माप पुस्तिका के अवलोकन और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर दी जाती है।
वहीं दूसरी ओर, कुछ ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य पूर्ण होने के बावजूद माप पुस्तिका में आवश्यक प्रविष्टियां और अवलोकन की प्रक्रिया लंबित रहने से संबंधित निर्माण कार्यों का भुगतान वर्षों तक अटका रहता है।
सवाल यह है कि आखिर अलग-अलग पंचायतों में उपयंत्रियों की कार्यप्रणाली में इतना अंतर क्यों है? क्या निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन नियमानुसार किया जा रहा है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इन मामलों की जांच की जाएगी?
जल्द ही सामने आएंगे जिम्मेदारों के नाम! निर्माण कार्यों, माप पुस्तिकाओं और वर्षों से लंबित भुगतानों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल जारी है। आगामी खबर में पूरे मामले से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे किए जाएंगे।











