डिंडौरी भाजपा कार्यालय में 26 नवंबर को मनाया जाएगा संविधान गौरव दिवस, जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम के नेतृत्व में होगा आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडौरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 26 नवंबर को संविधान गौरव दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 26 नवंबर 2026 को दोपहर 1 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय परिसर स्थित भाजपा जिला कार्यालय डिंडौरी में आयोजित होगा।

यह आयोजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार तथा संभागीय प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी और जिला संगठन प्रभारी कमल प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम करेंगे।

आयोजन को लेकर मंडल अध्यक्ष डिंडौरी आशीष वैश्य द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। इसमें सांसद, विधायक, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों से उपस्थित रहने की अपील की गई है।

कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संविधान के महत्व, संवैधानिक मूल्यों और संविधान निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!