शहपुरा में संविधान दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन, दोनों महाविद्यालय हुए शामिल,सांसद  फग्गन सिंह कुलस्ते व विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की उपस्थिति में हुये आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा।  भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा एवं शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दोनों महाविद्यालयों के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडला लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय फग्गन सिंह कुलस्ते रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री ओमप्रकाश धुर्वे एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बसंत गुप्ता जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय स्नातक महाविद्यालय के प्राचार्य  सी.एस. परस्ते जी एवं शासकीय आदर्श महाविद्यालय के प्राचार्य पी.एस. बरकड़े जी द्वारा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया।

मुख्य अतिथि सांसद फगन सिंह कुलस्ते ने अपने उद्बोधन में कहा कि संविधान ही भारत की आत्मा है। यह हमें अधिकार देता है तो कर्तव्य का भी बोध कराता है। युवाओं को संविधान को पढ़ना और समझना चाहिए।

विधायक  ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि संविधान ने हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिया है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने संविधान पर आधारित भाषण, निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में ये अतिथि भी उपस्थित रहे:

  • संतोष साहू , जिला उपाध्यक्ष भाजपा
  • बद्री प्रसाद साहू , जिला महामंत्री भाजप
  • घनश्याम कछवाहा  किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भाजपा
  • श्रीमती शालनी अग्रवाल , अध्यक्ष नगर पंचायत शहपुरा
  • श्रीमती प्रियंका आर्मो , अध्यक्ष जनपद पंचायत शहपुरा
  • सतीश चौबे , अध्यक्ष जनभागीदारी समिति

अंत में प्राचार्य सी.एस. परस्ते एवं पी.एस. बरकड़े ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
कार्यक्रम का सफल मंच संचलन डॉ. ओमप्रकाश पटेल एवं डॉ. नीरज गुप्ता द्वारा किया गया

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!