Search
Close this search box.

एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा के विशेष निर्देशन में कैरियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन 05 जुलाई को जनजाति कल्याण केंद्र बरगांव में, कक्षा 10 से 12 के विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए विशेष सत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में उचित मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा आई.ए.एस. के विशेष निर्देशन एवं मार्गदर्शन में दिनांक 05 जुलाई 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे से जनजाति कल्याण केंद्र बरगांव के केशव सभागार में कैरियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यशाला में विद्यार्थियों को अपने भविष्य एवं करियर से संबंधित सही निर्णय लेने, विषय चयन तथा आगामी अध्ययन की दिशा निर्धारित करने के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र के समस्त शासकीय एवं निजी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों को कक्षा 10वीं से 12वीं तक के 10 से 20 विद्यार्थियों को एक प्रभारी शिक्षक अथवा शिक्षिका के नेतृत्व में कैरियर गाइडेंस कार्यशाला में उपस्थित कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

कार्यक्रम में यूपीएससी परीक्षा में शीर्ष सफलता प्राप्त कर प्रशासनिक सेवा में चयनित एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा आईएएस द्वारा विद्यार्थियों को प्रेरणादायी अनुभव साझा किए जाएंगे। साथ ही सिद्धार्थ गौतम एवं आईआईटी, जेईई, नीट तथा अन्य विभिन्न क्षेत्रों में सफल व्यक्तित्वों द्वारा भी अपने अनुभव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
आयोजकों द्वारा विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे कार्यशाला में सहभागिता हेतु अपने साथ एक डायरी अथवा कॉपी एवं पेन अवश्य लेकर आएं। साथ ही वर्तमान मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यकतानुसार छाता अथवा बरसाती भी साथ रखें।

Leave a Comment

और पढ़ें

एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा के विशेष निर्देशन में कैरियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन 05 जुलाई को जनजाति कल्याण केंद्र बरगांव में, कक्षा 10 से 12 के विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए विशेष सत्र

एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा के विशेष निर्देशन में कैरियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन 05 जुलाई को जनजाति कल्याण केंद्र बरगांव में, कक्षा 10 से 12 के विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए विशेष सत्र

error: Content is protected !!