42 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद शिक्षक कृष्ण कुमार अग्रवाल सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई, समारोह में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते सहित शिक्षक, परिजनों और मित्रों ने दी शुभकामनाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

।

शहपुरा– एकीकृत माध्यमिक शाला रनगांव में पदस्थ शिक्षक कृष्ण कुमार अग्रवाल 42 वर्षों की उत्कृष्ट शासकीय सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शाला परिवार, परिजनों, मित्रों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। अपने सेवाकाल के दौरान कृष्ण कुमार अग्रवाल ने शिक्षा विभाग में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने शिक्षक के साथ-साथ बीएसी एवं सीएसी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी सेवाएं प्रदान कर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सरल व्यक्तित्व, अनुशासन और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की सभी ने सराहना की।
सेवानिवृत्ति समारोह में मंडला–डिंडोरी के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते भी पहुंचे और कृष्ण कुमार अग्रवाल को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक अजय साहू, तीरथ साहू, दिलीप रजक, हरकिशन तेजवानी, गोविन्द प्रसाद दुबे, राजेश कछवाहा, चित्रेश सेन, मंगलिया वरकड़े, लाजवंती जीबनानी, अमर उलाड़ी सहित शाला परिवार, परिजन, मित्रगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षक अश्वनी साहू ने किया। समारोह के अंत में सभी ने कृष्ण कुमार अग्रवाल के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके शिक्षा क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन 12 अक्टूबर को जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव आएंगे,विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण, संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

error: Content is protected !!