शहपुरा। एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा के निर्देशन में दिनांक 08/07/2026 को तहसील कार्यालय में साप्ताहिक राजस्व समीक्षा बैठक आयोजित हुई उक्त समीक्षा में एसडीएम वर्मा द्वारा भू अर्जन प्रकरण,फार्मर रजिस्ट्री पंजीयन, आधार खसरा लिंक, भू राजस्व संग्रहण ,राजस्व न्यायालय में प्रचलित नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए । संबधित राजस्व कर्मचारियो को मानसून के दौरान अतिवृष्टि से मकान क्षति , सर्पदंश, आकाशीय बिजली गिरने से जन ,पशु हानि से सम्बंधित प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।
इसके साथ ही राजस्व वसूली, सीएम हेल्पलाइन ,जन सुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की गहन समीक्षा की गई , राजस्व संबंधी प्राप्त आवेदनों के समय सीमा में निराकरण हेतु निर्देशित किया गया । उक्त राजस्व समीक्षा बैठक में आर पी मार्को तहसीलदार शहपुरा, टी एल धुर्वे नायब तहसीलदार,बी एस धुर्वे नायब तहसीलदार एवं समस्त राजस्व निरीक्षक,पटवारी उपस्थित रहे।











