मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर बुझाई आग,पुरानी सब्जी मंडी के सामने बिल्डिंग में लगी आग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी।   जिला मुख्यालय में पुरानी सब्जी मंडी के सामने स्थित पुराने मॉडल इंग्लिश स्कूल के पास नगर परिषद की एक अधूरी पड़ी बिल्डिंग में अचानक आग लग गई।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाहर से आए हुए कपड़े व्यापारी जो की फुटपाथ पर कपड़े का व्यापार करते हैं उनका रखा हुआ माल जलकर राख हो गया।
सूत्रों ने बताया कि कपड़े व्यापारी में से किसी एक ने फटे पुराने और खराब रखे हुए कपड़ों में आग लगाई थी लेकिन आग फैल गई और बिक्री के लिए रखे हुए कपड़े भी जलकर राख हो गए। जिला मुख्यालय में नगर परिषद की ऐसी बहुत सी बिल्डिंग है जो कई वर्षों से निर्माणाधीन है। नगर परिषद द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। जगह-जगह लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है


नगर परिषद की जिस बिल्डिंग में आज आग लगी उस बिल्डिंग में भी बाहर के फुटकर व्यापारियों ने कब्जा कर रखा है।
मौके पर थाना प्रभारी गिरवर सिंह उईके और नगर परिषद से फायर ब्रिगेड मौजूद रहा। समय रहते भीषण आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा आज आसपास के भवनों को चपेट में ले सकती थी।

Leave a Comment

और पढ़ें

राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर पक्षी दर्शन कार्यक्रम,प्राचार्य नवीन  के निर्देशन में राष्ट्रीय पक्षी दिवस के आयोजन,समी ईको क्लब हायर सेकेंडरी स्कूल शहपुरा के विद्यार्थियों ने जाना पक्षियों की सुरक्षा एवं संरक्षण के उपाय

राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर पक्षी दर्शन कार्यक्रम,प्राचार्य नवीन  के निर्देशन में राष्ट्रीय पक्षी दिवस के आयोजन,समी ईको क्लब हायर सेकेंडरी स्कूल शहपुरा के विद्यार्थियों ने जाना पक्षियों की सुरक्षा एवं संरक्षण के उपाय

error: Content is protected !!