संभाग आयुक्त श्री अभय वर्मा ने शहपुरा धान उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिंडौरी : जबलपुर सभांग आयुक्त  अभय वर्मा ने आज शहपुरा धान उपार्जन केंद्र क्रमांक 2 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारी से अब तक क्रय की गई धान की मात्रा और गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। संभाग आयुक्त ने खरीदी केंद्र में मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान की गुणवत्ता पूर्ण फसल ले तथा किसानों के लिए उपार्जन प्रक्रिया को सुलभ बनाएं। उन्होंने केन्द्र में बारदानों की उपलब्धता तथा स्लॉट बुकिंग की जानकारी ली।
संभाग आयुक्त श्री वर्मा ने निरीक्षण के दौरान खरीदी केंद्रों पर तौल काँटा , बिजली,पेयजल, छलनी,श्रमिकों की उपलब्धता, सर्वेयर की उपस्थिति, बारदाना आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने समिति प्रबंधकों से चर्चा कर किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं बारिश से बचाव के उपाय करने के निर्देश दिए। संभाग आयुक्त श्री वर्मा ने मापतौल मशीन के कैलिब्रेशन, बोरे के वजन, गुणवत्ता का परीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र में अब तक हुई धान खरीदी एवं परिवहन की जानकारी ली। जिसमें बताया गया कि केन्द्र से 9 हजार क्विंटल से अधिक धान का परिवहन किया जा चुका है। आयुक्त श्री वर्मा ने शेष धान का परिवहन त्वरित करने का निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बारिश के दृष्टिगत धान का परिवहन करें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  हर्ष सिंह, सीईओ जिला पंचायत  अनिल कुमार राठौर, एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर पक्षी दर्शन कार्यक्रम,प्राचार्य नवीन  के निर्देशन में राष्ट्रीय पक्षी दिवस के आयोजन,समी ईको क्लब हायर सेकेंडरी स्कूल शहपुरा के विद्यार्थियों ने जाना पक्षियों की सुरक्षा एवं संरक्षण के उपाय

राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर पक्षी दर्शन कार्यक्रम,प्राचार्य नवीन  के निर्देशन में राष्ट्रीय पक्षी दिवस के आयोजन,समी ईको क्लब हायर सेकेंडरी स्कूल शहपुरा के विद्यार्थियों ने जाना पक्षियों की सुरक्षा एवं संरक्षण के उपाय

error: Content is protected !!