कमिश्नर एवं रोल प्रेक्षक श्री वर्मा ने मतदान केन्द्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शहपुरा का किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडौरी : संभागीय कमिश्नर एवं रोल प्रेक्षक अभय वर्मा ने आज सोमवार को मतदान केन्द्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शहपुरा का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र के 18 बीएलओ से फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 की जानकारी लेते हुए आवेदित फार्म का परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  हर्ष सिंह, सीईओ जिला पंचायत  अनिल कुमार राठौर ,एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कमिश्नर एवं रोल प्रेक्षक श्री वर्मा ने बीएलओ से मतदाता सूची में जोड़े गए नाम और हटाए गए नामों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मतदाता सूची से विलोपित किये गए मृत व्यक्तियों के नाम के सम्बन्ध में फॉर्म 7 के तहत मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न करने की जानकारी ली और इस संबंध में निर्देशित किया। उन्होंने मतदान केंद्र के ईपी अनुपात, जेंडर अनुपात, एक मकान में रह रहे मतदाताओं की संख्या, नवीन मतदाता, पलायन, बीएलए के साथ संपर्क सहित अन्य मतदाता सूची विषयों पर जानकारी ली। आयुक्त श्री वर्मा ने निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची में फोटो की जाँच कर लें एवं आवश्यकता अनुसार संशोधन करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दें एवं मतदान केंद्र के लिये आवश्यक व्यवस्था सम्बन्धी मांग के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करें।

Leave a Comment

और पढ़ें

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डिंडौरी की बालिकाओं ने मारी बाजी,फाइनल में नर्मदापुरम संभाग को हराकर बनीं विजेता, राधा, मुनिंदा, सुहानी और नंदनी का मुरैना राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

स्वामित्व योजना में पटवारी सतेंद्र तिवारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 103 रजिस्ट्रियों का बनाया कीर्तिमान,एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने पर दिया जोर

error: Content is protected !!