Search
Close this search box.

अमरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलासर के लमरी टोला मे बह रही भागवत की गंगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी। जिले के जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलासर के लमरी टोला में 29 जनवरी दिन गुरुवार को भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ किया गया हैं, भागवत महापुराण कथा का वाचन अनिल रूद्र महाराज के अमृतमय वाणी से किया जा रहा हैं, भागवत कथा सुनने के लिए क्षेत्रीय गांवों से भक्त पहुंच कर कथा श्रवण कर धर्म लाभअर्जित कर रहे हैं, कथा प्रति दिवस 12 बजे से शाम 5 तक किया जा रहा हैं, इसी प्रकार से 5 फरवरी दिन गुरुवार को पूर्ण आहूति विसर्जन भंडारा किया जाना है जानकारी के अनुसार भागवत महापुराण कथा आयोजक राजकुमार तेकाम, शम्भू सिंह तेकाम सपरिवार सहित किया जा रहा हैं, भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन श्री शुकदेव जी का आगमन महाराज श्रीपरीक्षित को दिव्य उपदेश एवं ध्यान विधि की कथा बताया गया इसी प्रकार से 5 फरवरी तक भागवत महापुराण अंतर्गत कथा बताया जाएंगा। भक्त प्रेमी पहुंच कर कथा सुन कर धर्म लाभ अर्जित करें

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!