कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने बरगांव में जलजीवन मिशन की कार्यप्रगति का निरीक्षण किया,इनटेक वेल, पम्प हाउस, पाइप लाइन, ट्रीटमेंट प्लांट, फ़िल्टर हाउस सहित अन्य तकनीकी जानकारी ली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिण्डोरी।  कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने बरगांव में जलजीवन मिशन की कार्यप्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन प्रोजेक्ट की प्रगति का जायजा लिया, जिसमें उन्होंने इनटेक वेल, पम्प हाउस, पाइप लाइन, ट्रीटमेंट प्लांट, फ़िल्टर हाउस सहित अन्य तकनीकी जानकारी ली। जिसमें बताया गया कि प्रोजेक्ट का कार्य प्रगतिशील है, सिलगी नदी से प्राप्त जल से से आसपास के गांवों में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने निर्माणधीन प्रोजेक्ट की गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए थर्ड पार्टी परीक्षण कराने के निर्देश देते हुए,प्रोजेक्ट को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत  अनिल कुमार राठौर, एसडीएम शहपुरा  ऐश्वर्य वर्मा, कार्यपालन यंत्री पीएचई  अफजल अमानउल्लाह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डिंडौरी की बालिकाओं ने मारी बाजी,फाइनल में नर्मदापुरम संभाग को हराकर बनीं विजेता, राधा, मुनिंदा, सुहानी और नंदनी का मुरैना राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

स्वामित्व योजना में पटवारी सतेंद्र तिवारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 103 रजिस्ट्रियों का बनाया कीर्तिमान,एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने पर दिया जोर

error: Content is protected !!