ओआईसी  मोहम्मद शाकिर खान ने विकासखंड शहपुरा के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडौरी : 01 अप्रैल, 2025
विद्यालय प्रवेश उत्सव के पहले दिन ओआईसी  मोहम्मद शाकिर खान ने विकासखंड-शहपुरा के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया और शैक्षणिक संसाधनों की गुणवत्ता की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित कर शिक्षा के प्रति समर्पण भावना रखने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के दौरान श्री खान ने अंग्रेजी माध्यम आश्रम शाला, शहपुरा और माध्यमिक विद्यालय, गौरैया के बेहतर प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए बीआरसी गुरु साहू एवं शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर जनशिक्षक  अश्विनी साहू,  कृपाल सिंह मार्को,  संजय कुमार साहू, सक्षम प्रभारी  महाराणा प्रताप सिंह,  उमेश वर्मा उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु प्रतिबद्धता दोहराई।
विद्यालय प्रवेश उत्सव के तहत इस प्रकार के निरीक्षण और प्रेरणादायक गतिविधियाँ शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होंगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!