पूज्य दादा गुरुजी का बरगांव केंद्र में आगमन , नर्मदांचल विद्यापीठ के नवीन भवन का अवलोकन एवं छात्रावास के विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरगांव, जिला डिंडोरी।
जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल–बरगांव में दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को पूज्य दादा गुरुजी का स्नेहपूर्ण एवं प्रेरणादायी आगमन हुआ। उनके आगमन से संपूर्ण परिसर में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण व्याप्त हो गया।

इस अवसर पर पूज्य दादा गुरुजी ने नर्मदांचल विद्यापीठ के नवीन निर्मित भवन का अवलोकन किया और केंद्र द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक तथा सांस्कृतिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि समाज निर्माण और आत्मबोध का पथ है।

दादा गुरुजी ने संचालिका छात्रावास के विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें जीवन में सद्गुण, अनुशासन तथा समाजसेवा के मार्ग पर अग्रसर रहने का आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने संस्कारों और मूल्यों को बनाए रखते हुए जनजातीय समाज के उत्थान में योगदान देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान केंद्र परिवार ने दादा गुरुजी का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं पारंपरिक ढंग से किया। समस्त शिक्षकगण, प्रशिक्षु, केंद्र के कार्यकर्ता तथा ग्रामजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पूज्य दादा गुरुजी के आशीर्वाद से केंद्र के समस्त आयामों में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!