दुलहरी तालाब में डूबने से 13 वर्षीय बालिका की मौत, गांव में पसरा मातम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिंडोरी जिले के शाहपुरा ब्लॉक की उप तहसील मेंहद्वानी अंतर्गत ग्राम दुलहरी में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। मेहंदवानी मुख्यालय से लगभग तीन से चार किलोमीटर दूर स्थित दुलहरी तालाब में डूबने से 13 वर्षीय बालिका की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना दोपहर लगभग 3 बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार बालिका को मिर्गी की बीमारी थी। आशंका जताई जा रही है कि तालाब के पास जाने के दौरान उसे दौरा पड़ा और वह पानी में गिर गई, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पूरे ग्राम दुलहरी में शोक और सन्नाटा छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तालाब में उतरने के पर्याप्त साधन नहीं होने के कारण तत्काल खोजबीन संभव नहीं हो सकी।
स्थिति को देखते हुए डिंडोरी से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया जिनके द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद मृतक बालिका की के शव को बाहर निकाला गया।
फिलहाल पुलिस मामले की वास्तविक जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!