Search
Close this search box.

लगातार दूसरे दिन भी शहपुरा में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी,राम जोधपुर मिष्ठान भंडार तथा प्रेम ढाबा से तीन सिलेंडर किए गए जप्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी

घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग रोकने तथा आम जनता को सुचारू रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों का प्रदाय सुनिश्चित करवाने के लिए कलेक्टर डिंडोरी के निर्देशन में खाद्य विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है शहपुरा के नगरीय क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी सहायक आपूर्ति अधिकारी जयंत असराटी द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया जिसमें शहीद स्मारक के पास स्थित राम जोधपुर मिष्ठान भंडार में दो घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग होता हुआ पाए जाने पर तत्काल जप्त कर लिया गया इसी प्रकार मुड़की शहपुरा स्थित प्रेम ढाबा में एक घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग व्यवसायिक रूप से भोजन बनाने हेतु क्या किया जाना पाए जाने पर उसे जप्त किया गया दोनों होटल संचालकों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!