दिव्यांग हितग्राही की समस्या सुनकर दिए तत्काल समाधान के निर्देश , मानवता की मिसाल बनी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया –

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिंडौरी : 06 नवंबर, 2025
कलेक्ट्रेट कार्यालय डिंडौरी में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक मार्मिक और प्रेरणादायक पल देखने को मिला, जब कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने अपनी कुर्सी से उठकर जनसुनवाई में आवेदन लेकर आए दिव्यांग हितग्राही उत्तमचंद चौकसे, निवासी ग्राम जुनवानी, विकासखंड अमरपुर के पास स्वयं जाकर उनकी समस्या सुनी।
दिव्यांग हितग्राही उत्तमचंद चौकसे ने अपने आवेदन में बाताया की मेरी बात सुने बिना एकपक्षीय कार्यवाही की गई जिस पर दिव्यांग हितग्राही ने प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा न्याय एवं सुरक्षा की मांग की हैं। कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने उनकी स्थिति को देखकर गहरी संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय दिया। उन्होंने हितग्राही की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को न्याय दिलाना है, और विशेष रूप से दिव्यांगजन के अधिकारों की रक्षा करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि आवेदन की गहन जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि पीड़ित को जल्द न्याय मिल सके।
जनसुनवाई में उपस्थित नागरिकों ने कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के इस संवेदनशील, तत्पर और मानवीय व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने वास्तव में मानवता की मिसाल पेश की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!