कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने शहपुरा विकासखंड ग्राम कोहनी देवरी का किया औचक निरीक्षण, दो दिन में विद्यालय की पानी समस्या के समाधान के दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिण्डौरीः कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने आज विकासखंड शहपुरा के ग्राम पंचायत कोहनी देवरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय कन्या प्राथमिक शाला कोहनी देवरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्राओं से शैक्षणिक गतिविधियों एवं मीनू के अनुसार भोजन उपलब्धता पर चर्चा की। जिस पर छात्राओं ने विद्यालय में पानी की समस्या रखी। जिसे कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी अधिकारी को दो दिवस के अन्दर पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर कोहनी देवरी का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होनें दवा वितरण केन्द्र, डॉक्टर कक्ष, ओपीडी, जनरल वार्ड, स्टोर कक्ष के साथ-साथ आवश्यक रजिस्टर चेक किए और मेडीकल ऑफिसर  विवेक साहू एवं स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए कि ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं का लाभ मिलता रहे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम शहपुरा  ऐश्वर्य वर्मा, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डिंडौरी की बालिकाओं ने मारी बाजी,फाइनल में नर्मदापुरम संभाग को हराकर बनीं विजेता, राधा, मुनिंदा, सुहानी और नंदनी का मुरैना राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

स्वामित्व योजना में पटवारी सतेंद्र तिवारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 103 रजिस्ट्रियों का बनाया कीर्तिमान,एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने पर दिया जोर

error: Content is protected !!