निर्माण कार्य की NOC मांगने पर, सचिव ने मांगी एक लाख की रिश्वत,पचास हजार लेते रंगे हांथो धराया,जबलपुर लोकायुक्त की कार्यवाही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जबलपुर।      पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त  योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही

आवेदक – अंकुश चौकसे पिता स्वर्गीय संतोष चौकसे उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम उकवा, जिला बालाघाट

आरोपी- योगेश हिर्वाने पिता बालक राम हिर्वाने उम्र 49 वर्ष पद -ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत उकवा, तहसील परसवाड़ा जिला बालाघाट

घटना दिनांक–13.11.2025

ट्रैप राशि -50000 रु (पचास हजार रु)

घटनास्थल- ग्राम पंचायत भवन के सामने उकवा जिला बालाघाट

विवरण -आवेदक अंकुश चौकसे ने पट्टे की जमीन पर निर्माण करने हेतु ग्राम पंचायत उकवा में आवेदन दिया था। आरोपी ग्राम पंचायत सचिव उकवा योगेश हिर्वाने ने निर्माण हेतु एनओसी देने के लिए रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय लोकायुक्त जबलपुर की थी।शिकायत सत्यापन के समय बातचीत के दौरान आरोपी योगेश हिर्वाने के द्वारा ₹100000 की मांग की गई। सत्यापन उपरांत आज दिनांक 13.11. 2025 को आरोपी को निर्माण हेतु एनओसी देने के एवज में प्रथम किस्त 50000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

*ट्रेप दल सदस्य-दल प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र यादव , निरीक्षक रेखा प्रजापति,निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!