Views: 234
शहपुरा। जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत ग्राम जिमरा आशीष झारिया पिता स्व. जमुना झारिया ग्राम जिमरा तहसील शहपुरा की देर रात लगभग 400 बोझा धान जलकर खाक हो गई जिसकी खबर सुनते ही किसान का रो-रो कर बुरा हाल है
बताया जा रहा है कि पिछले साल भी इसी किसान की फसल आग की चपेट में आई थी,लगातार दो साल की इस तबाही ने किसान को तोड़ कर रख दिया है ,ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, पर तब तक सब कुछ जल चुका था।
प्रशासन और राजस्व विभाग से ग्रामीणों ने त्वरित मदद की मांग की है।












