झोलाछाप चिकित्सकों पर कार्यवाही हेतु संयुक्त निरीक्षण दल गठित,जिले के सभी क्षेत्र में कार्रवाई करेंगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडौरी : 18 दिसंबर, 2025
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार बिना वैध चिकित्सकीय योग्यता के अनाधिकृत रूप से चिकित्सा व्यवसाय कर रहे झोलाछाप चिकित्सकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में प्राप्त सूचनाओं के परिप्रेक्ष्य में जिले में अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही हेतु संयुक्त निरीक्षण दल का गठन किया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डेय ने बताया कि यह दल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर ऐसे व्यक्तियों की पहचान करेगा, जो बिना पंजीयन एवं वैध योग्यता के चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!