Post Views: 151
डिंडोरी।
एसडीएम शहपुरा जमादार फरहान इरफान के निर्देश पर सहायक आपूर्ति अधिकारी जयंत असराटी द्वारा शहपुरा नगर में आदित्य डेयरी का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें दो घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग कर दूध से खोवा बनाया जा रहा था घरेलू गैस सिलेंडर का इस प्रकार व्यवसायिक दुरुपयोग पाए जाने पर दोनों सिलेंडरों को जप्त कर लिया गया इसी प्रकार शहपुरा के अग्रवाल चाय नाश्ता सेंटर में एक घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग मंगोड़ी बनाने के लिए होना पाए जाने पर उसे भी जप्त कर लिया गया घरेलू गैस सिलेंडरों का इस प्रकार व्यावसायिक दुरुपयोग द्रवी कृत पेट्रोलियम गैस आदेश 2000 का उल्लंघन है दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है











