शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा मे बलराम ,कृष्ण जन्माष्टमी जयंती का भव्य कार्यक्रम आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रक्षाबंधन, पर्यावरण संरक्षण,माय भारत अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन |
डिंडोरी
शासन की आदेशानुसार शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम भव्य आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्ण- बलराम एवं माँ सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य सी एस परस्ते के मार्गदर्शन तथा भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की सयोजक रश्मि शुक्ला के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।
महाविद्यालय के प्राचार्य सी एस परस्ते ने प्रेरणादायी दोहों के माध्यम से कृष्ण-बलराम संबंधों की महत्ता को सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं श्रीमती रश्मि शुक्ला ने अपने उद्बोधन में भगवान कृष्ण के जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए भारतीय परंपरा के आदर्शों पर प्रकाश डाला।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश पटेल नें ज्वाइन एनएसएस अभियान कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों को ‘माय भारत पोर्टल’ के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ने की जानकारी दी, ताकि अधिक से अधिक युवा समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें।

पेड़ों को बांधी राखी (पर्यावरण संरक्षण) रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर में पौधों और पेड़ों को राखी बांधी। उन्होंने पेड़ों को भाई-बहन का प्रतीक मानकर उनकी सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया|

कार्यक्रम का सफल संचालन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. रश्मि शुक्ला एवं आभार डॉ आरती चौधरी द्वारा किया गया ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रा. एस. बी उरैती,कृष्ण कुमार मरावी,सी. पी भानुवंशी,पंकज झारिया,डॉ. किरण सिंह,डॉ. अंजू त्रिपाठी, डॉ. स्मिता, डॉ. राकेश कुमार साहू,डॉ. अंजनी कुमार तिवारी, डॉ. पारुल श्रीवास्तव,कृष्ण कुमार श्रोतिया,अभिषेक नागवंशी, डॉ. अनीता अग्रवाल, अजय श्रीवास्तव, सहित महाविद्यालय परिवार के समस्त स्टॉफ एवं छात्र उपस्थित रहे |

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!