शहपुरा। ग्राम छपरा निवासी एक हितग्राही ने मुआवजा राशि खाते में आने के बाद बैंक द्वारा खाते पर होल्ड लगाए जाने की शिकायत एसडीएम शहपुरा से करते हुए होल्ड हटाने की मांग की है।
शिकायत में ग्राम छपरा निवासी बुद्धी बाई, पति मंगला सिंह ने बताया कि उनकी भूमि राधवपुर-मरवारी बांध में डूब में आने के बाद शासन द्वारा उनके खाते में मुआवजा राशि जमा की गई थी। राशि निकालने के लिए जब वह एसबीआई शहपुरा पहुंचीं तो बैंक की ओर से बताया गया कि उनके खाते में होल्ड लगा दिया गया है।
आवेदिका के अनुसार बैंक कर्मियों ने उन्हें बताया कि खाते पर लगा होल्ड एसडीएम कार्यालय के माध्यम से ही हटाया जा सकता है। इसके बाद उन्होंने एसडीएम शहपुरा को आवेदन सौंपकर खाते से होल्ड हटवाने तथा मुआवजा राशि निकालने की अनुमति दिलाने का अनुरोध किया है।
आवेदन 15 सितंबर 2026 को शहपुरा में प्रस्तुत किया गया।











