वीर बाल दिवस पर नर्मदांचल विद्यापीठ बरगांव के विद्यार्थियों का दो दिवसीय शैक्षिक भ्रमण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी।
वीर बाल दिवस के पावन अवसर पर नर्मदांचल विद्यापीठ, बरगांव द्वारा विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। यह भ्रमण 25 एवं 26 दिसंबर 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
25 दिसंबर 2025 को विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी एवं चिड़ियाघर ले जाया गया। वहाँ विद्यार्थियों ने सफारी भ्रमण के दौरान बाघ, शेर, हिरण सहित अनेक वन्य जीवों को नज़दीक से देखा। इस दौरान बच्चों को वन्य जीवन, जैव विविधता एवं पशु संरक्षण के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। सभी विद्यार्थी इस अनुभव से अत्यंत प्रसन्न एवं उत्साहित नजर आए।
26 दिसंबर 2025 को विद्यार्थियों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थल मैहर माता रानी के दर्शन कराए गए। इसके साथ ही आल्हा-ऊदल मंदिर के भी दर्शन किए गए। धार्मिक वातावरण में बच्चों ने श्रद्धा भाव से दर्शन किए एवं यात्रा का भरपूर आनंद लिया।


इस दो दिवसीय शैक्षिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण से विद्यार्थियों के ज्ञान, अनुभव और संस्कारों में वृद्धि हुई। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में यह भ्रमण पूर्णतः सुरक्षित, अनुशासित एवं सफल रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!