नर्मदांचल विद्यापीठ, बरगांव में विद्यारंभ संस्कार का विशेष एवं पावन आयोजन किया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी।
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर नर्मदांचल विद्यापीठ, बरगांव में विद्यारंभ संस्कार का विशेष एवं पावन आयोजन किया गया। इस संस्कार के माध्यम से विद्यालय में नवप्रवेशित बच्चों को शिक्षा की औपचारिक शुरुआत कराई गई। माँ सरस्वती के आशीर्वाद के साथ बच्चों ने पहली बार अक्षर लेखन कर ज्ञानार्जन के पथ पर अपने कदम बढ़ाए।
इस अवसर पर बच्चों के माता-पिता भी उपस्थित रहे और उन्होंने अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, अच्छे संस्कार एवं शैक्षणिक सफलता की कामना की। विद्यारंभ संस्कार ने न केवल बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया, बल्कि अभिभावकों में भी शिक्षा एवं संस्कारों के महत्व को और अधिक सुदृढ़ किया।


विद्यालय परिवार का यह प्रयास बच्चों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों एवं भारतीय संस्कृति से जुड़ाव को दर्शाता है। यह विद्यारंभ संस्कार सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं भावनात्मक क्षण रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!