Search
Close this search box.

खाद्य प्रतिष्ठानों में घी से संबंधित जांच एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई,आधा दर्जन दुकानों में एसडीएम के निर्देशन में की गई कार्यवाही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी। जिला कलेक्टर के निर्देशन में गठित टीम द्वारा आज दिनांक 12.8.26 को शाहपुरा में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों में घी से संबंधित जांच एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई जिस दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के तहत अवनी टी में पनीर एवं बटर के नमूने संग्रह किए गए साथ 3500 राशि की एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई इसी क्रम में अभिनव किराना सौम्या किराना से 4000,वर्षा किराना से 400 , आराध्या प्रोविजन निवास रोड से 4300 एवं मां नर्मदे बेकरी बाजार चौक से 6050 की एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री टीम द्वारा मौके पर नष्ट कराई गई। निरीक्षण दौरान संदिग्ध घी विक्रय या संग्रह करते नहीं पाया गया। अनुविभागीय अधिकारी  ऐश्वर्य वर्मा के निर्देशन में टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रभा सिंह टेकाम ,नायब तहसीलदार हिम्मत सिंह भवेदी , सहायक आपूर्ति अधिकारी जयंत असराटी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रभा सिंह टेकाम द्वारा सभी व्यापारियों से अपील की गई है कि त्योहार को ध्यान में रखते हुए जो भी कन्फेक्शनरी आइटम मिठाइयां इत्यादि पैक होकर बाहरी क्षेत्र से भारी मात्रा में डिंडोरी शहपुरा में विक्रय हेतु पहुंच जाते हैं जिन पर लेबल संबंधी कोई भी जानकारी अंकित नहीं होती ना ही प्रोडक्ट के पैकेट या डिब्बाबंद प्रोडक्ट में निर्माण तिथि अवसान तिथि एवं यूनिट का नाम अंकित नहीं होते है। इस तरह के प्रोडक्ट्स ना ही विक्रय करें एवं ना ही संग्रह करें । अन्यथा ऐसे विक्रेताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जावेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!