Search
Close this search box.

यूनिट चार एम पी सी टी आर एन सी सी जबलपुर मध्य प्रदेश के नेशनल कैडेट कोर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सिद्धार्थ सुर्वे द्वारा नवोदय विद्यालय  का निरीक्षण किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी। पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय धमन गांव डिंडोरी में यूनिट चार एम पी सी टी आर एन सी सी जबलपुर मध्य प्रदेश के नेशनल कैडेट कोर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सिद्धार्थ सुर्वे द्वारा विद्यालय निरीक्षण किया गया।
सर्वप्रथम पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अलका विश्वकर्मा और विद्यालय की एनसीसी प्रभारी चीफ ऑफिसर अनुपमा पी सुंदरम ने जबलपुर यूनिट से उपस्थित कमांडिंग ऑफिसर को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इसके बाद विद्यालय के एनसीसी प्रभारी चीफ ऑफिसर श्रीमती अनुपमा पी सुंदरम ने जबलपुर से उपस्थित में कमांडिंग ऑफिसर के स्वागत में विद्यालय के एन सी सी छात्र -छात्राओं ने मार्च पास्ट परेड प्रस्तुत किया।
तत्पश्चात बहुउद्देशीय कक्ष में कमांडिंग ऑफिसर द्वारा एन सी सी के छात्र -छात्राओं को प्रेरणात्मक संबोधन में एनसीसी के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी से अवगत कराया। नवोदय विद्यालय डिंडोरी की एन सी सी चीफ आफीसर अनुपमा पी सुंदरम द्वारा कमाडिंग आफीसर के आभार व्यक्त किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र सिंह सोनकर और फोटोग्राफी विचित्र सिंह के द्वारा किया गया।
कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सिद्धार्थ सुर्वे द्वारा अपने महत्वपूर्ण दौरे के दौरान विद्यालय के एनसीसी आफिस और भोजनालय कक्ष की व्यवस्था और भोजन गुणवत्ता का निरीक्षण कर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय डिंडोरी के एन सी सी छात्र छात्रों के कार्यो एवं प्रगति की सराहना की।
इस अवसर पर एन सी सी छात्राओं के साथ विद्यालय के प्राचार्य , शिक्षक के एल महोबिया ,धर्मेन्द्र सोनकर , सुनीता गुप्ता , रामानंद, मधुवंत धुर्वे , राहुल कुमार, विश्व दीपक त्रिपाठी , शिवानी राणा , उमा मिश्रा के साथ अन्य शिक्षकों की उपस्थिति गरिमापूर्ण रही।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!