डिंडौरी, 08 सितंबर 2026
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रकरण पर कार्यवाही करते हुए चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक मृतक रामसाय कुशराम पिता स्व. सूना सिंह निवासी ग्राम अमदरी तहसील व जिला डिंडौरी का नाला के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिसान पत्नि कपिया बाई कुशराम को 4 लाख रूपए की अनुदान सहायता राशि प्रदान की गई है। रामसाय कुशराम की मृत्यु 12 अगस्त 2026 को नाला के पानी डूबने से हुई थी। इसी प्रकार मृतिका धनिया बाई पति जयसा निवासी ग्राम बटौंधा तहसील व जिला डिंडौरी की कुंआ पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिसान पति जयसा नायक को 4 लाख रूपए की अनुदान सहायता राशि प्रदान की गई है। धनिया बाई की मृत्यु 06 अगस्त 2026 को कुंआ के पानी डूबने से हुई थी।








