डिंडोरी। कलेक्टर डिंडोरी और म.प्र.पटवारी संघ डिंडोरी के बीच दिनांक 08.09.2026 को संघ की समस्याओं पर दो बार विस्तृत चर्चा किया गया, जिसमे कलेक्टर के द्वारा संघ की समस्याओं को बहुत ही गंभीरता से लेते हुए कुछ बिंदुओं जैसे कि ई अटेंडेंस,समयमान वेतनमान एवं अन्य का का त्वरित निराकरण कर दिया गया और शेष बिंदुओ का जल्द निराकरण करने भरोसा दिलाया गया।और साथ ही भरोसा दिलाया गया कि सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाया जाएगा किसी के ऊपर दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही नहीं किया जाएगा। कलेक्टर डिंडोरी के सम्मान में म.प्र.पटवारी संघ डिंडोरी ने निर्णय लिया है कि दिनांक 09.09.2026 से पटवारियों की कलमबंद हड़ताल को समाप्त किया जाएगा।
कलेक्टर ने जिलेभर के राजस्व परिवार के बीच सौहाद्रपूर्ण वातावरण बनाने और बेहतर समन्वय बनाकर कराने को कहा है इसको लेकर जिलाध्यक्ष सोहन साहू का कहना है कि पटवारी बहुत ही संवेदनशील और गंभीरता का पद है,सौहाद्रपूर्ण वातावरण और बेहतर समन्वय से प्रशासन में सकारात्मक माहौल बनेगा,जिससे काम की गुणवत्ता में सुधार आएगा। काम की गुणवत्ता से किसान और आमजन के हितों के कार्यों पर बेहतर प्रभाव पड़ेगा।










