Post Views: 109
डिंडोरी।
वन परिक्षेत्र शहपुरा सामान्य वन मंडल डिंडोरी में वनों की सुरक्षा हेतु सुरक्षा श्रमिक मद की राशि से भुगतान कर श्रमिकों को लगाया जाता है ताकि वनों की सुरक्षा हो सके वही वन परिक्षेत्र शहपुरा अंतर्गत सेवानिवृत्त वनरक्षक को सुरक्षा श्रमिक का भुगतान किया जा रहा है सेवानिवृत्त वनरक्षक को सुरक्षा श्रमिक में रखना ही नियम विरुद्ध है इसके साथ ही वन विभाग ने सुरक्षा श्रमिक की भरती के साथ उसको रेंज कार्यालय में बाबू बनाकर बैठा दिया गया है जो विभाग की सुरक्षा की दृष्टि से गलत है शासन का नियम DOPT का सीधे-सीधे उल्लंघन किया जा रहा है जिसमें सेवानिवृत कर्मचारियों को विशेष परिस्थितियों को छोड़ कर पुनःनियुक्ति की अनुमति ही नहीं है। इसके चलते रेंज कार्यालय शहपुरा में की गई उक्त नियुक्ति नियम विरुद्ध है।







