डिंडोरी। थाना शहपुरा बिछिया गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते युवक ने यह कदम उठाया है और करीब दो घंटे से वह टॉवर पर ही मौजूद है। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और युवक को नीचे उतारने के लिए समझाइश दी जा रही है। वहीं, युवक के परिजनों ने प्रशासन पर जबरन कब्जा हटाने का आरोप लगाया है। इधर, तहसीलदार का कहना है कि जमीनी विवाद के चलते श्यामलाल का पुत्र, जिसके नाम पर जमीन दर्ज नहीं है, टॉवर पर चढ़ गया है। प्रशासन की टीम लगातार उससे बातचीत कर रही है और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं।
जमीन के कब्जे हटाने के बाद युवक टावर में चढ़ गया था जिसके बाद पुलिस के साथ मिलकर युवक को उतारने का प्रयाश किया गया
आरपी मार्को तहसीलदार शहपुरा







