Views: 266
डिंडौरी।
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने आज विकासखंड डिंडौरी के ग्राम गणेशपुर में नवनिर्मित पंचायत भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन निर्माण की राशि लगभग ₹40 हजार सरपंच , सचिव और पंचायत के द्वारा पूर्ण रूप से निकाल लिया गया है।
कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सचिव भागवत प्रसाद यादव के विरुद्ध निलंबन करने तथा सरपंच अमर सिंह बट्टा से राशि की वसूली एवं दंडात्मक कार्यवाही के करने को कहा।











