
शहपुरा– शहपुरा क्षेत्र के ग्राम टिकरिया माल में आज माता रानी का विसर्जन पूरे उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल रहा। ग्रामीणों ने एकजुट होकर माता रानी की विदाई की। जुलूस में गांव के महिला-पुरुषों के साथ बच्चे और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। माता रानी के विसर्जन के अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते हुए उत्साह के साथ आगे बढ़े। पूरे गांव में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। महिलाओं, बहनों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जुलूस में शामिल हुए और माता रानी को भावपूर्ण विदाई दी।

इस आयोजन ने गांव में आपसी भाईचारे, एकता और धार्मिक आस्था की भावना को मजबूत किया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी से गांव की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सभी के कल्याण की कामना की।
माता रानी की विदाई के साथ गांव में अगले वर्ष फिर से उनके आगमन की प्रतीक्षा का भाव दिखाई दिया। जय माता दी के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता रानी को विदाई दी।











