राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डिंडौरी की बालिकाओं ने मारी बाजी,फाइनल में नर्मदापुरम संभाग को हराकर बनीं विजेता, राधा, मुनिंदा, सुहानी और नंदनी का मुरैना राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडौरी, 23 अक्टूबर 2026 शालेय खेल कैलेंडर वर्ष 2026-27 के अंतर्गत इटारसी (पथरोटा) में 21 से 22 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभागीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डिंडौरी जिले की बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन एवं सहायक आयुक्त  राजेंद्र कुमार जाटव के निर्देशन में सांदीपनि विद्यालय शहपुरा की खिलाड़ियों ने प्रशिक्षक  अनिल लोधी के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लिया। टीम ने फाइनल मुकाबले में मध्य क्षेत्र (नर्मदापुरम) को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। जिला क्रीड़ा प्रभारी अधिकारी, जनजातीय कार्य विभाग श्री पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल कौशल एवं दक्षता के आधार पर जिले की कु. राधा परस्ते, मुनिंदा धुर्वे, सुहानी मरकाम और नंदनी उरैती का आगामी राज्य स्तरीय शालेय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी जनजातीय कार्य विभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए 24 से 27 अक्टूबर 2026 तक मुरैना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। बालिका खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को जिले में खेल गतिविधियों के विस्तार, नियमित अभ्यास और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का सकारात्मक परिणाम माना जा रहा है। खिलाड़ियों की सफलता पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी  संजय जाट, प्रशिक्षक  अनिल लोधी,  जागेश्वर नंदा, परवेज खान,  नवीन खरगाल सहित अन्य शिक्षकों एवं खेल प्रशिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी और आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

और पढ़ें

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डिंडौरी की बालिकाओं ने मारी बाजी,फाइनल में नर्मदापुरम संभाग को हराकर बनीं विजेता, राधा, मुनिंदा, सुहानी और नंदनी का मुरैना राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

स्वामित्व योजना में पटवारी सतेंद्र तिवारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 103 रजिस्ट्रियों का बनाया कीर्तिमान,एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने पर दिया जोर

error: Content is protected !!