Views: 129
शहपुरा। क्षेत्र में पारंपरिक मड़ई मेले का आयोजन उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। मड़ई में सुबह से ही ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। मेले में सिंघाड़ा, कांदा और गन्ने की जमकर बिक्री हुई। ग्रामीणों ने मेले में पहुंचकर जमकर खरीदारी की और मेले का आनंद लिया।
मड़ई में बच्चों के मनोरंजन के लिए हवाई झूले सहित विभिन्न आकर्षक झूले लगाए गए थे, जिनका बच्चों और युवाओं ने खूब आनंद उठाया। वहीं अहिरों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक नृत्य मेले का मुख्य आकर्षण रहा।

पारंपरिक संस्कृति, ग्रामीण परिवेश और उत्साह से सराबोर मड़ई मेले में लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। मेले ने क्षेत्र की लोक संस्कृति और परंपराओं की जीवंत झलक प्रस्तुत की।












