”
| डिंडोरी।
झारिया (मेहरा) युवा संघ मध्यप्रदेश द्वारा समाज की चेतना, संगठन और संस्कार को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित वार्षिक पत्रिका “मार्गदर्शिका” (दशम संस्करण) एवं सामाजिक कैलेंडर–2026 का विमोचन एवं वार्षिक मिलन समारोह रविवार को शहपुरा में अत्यंत गरिमामय, प्रेरणादायी और ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती, डॉ. भीमराव अंबेडकर, संत कबीरदास एवं माँ भारती के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से पधारे समाज के वरिष्ठजनों, प्रांतीय पदाधिकारियों एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

“मार्गदर्शिका समाज की सोच और संघर्ष की आवाज़”
पत्रिका के संपादक एस.के. मेहरा ने पत्रिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “मार्गदर्शिका केवल एक पत्रिका नहीं, बल्कि झारिया मेहरा समाज की सोच, संघर्ष, संस्कृति और उपलब्धियों का सशक्त दस्तावेज है। इसमें समाज की गतिविधियाँ, धर्मशालाओं की जानकारी, युवक-युवतियों का परिचय और समाज की गौरवगाथा समाहित है।”
इस अवसर पर मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रखर वक्ताओं ने अपने ओजस्वी और प्रेरक विचारों से समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया।

सम्मेलन में लिए गए अहम सामाजिक निर्णय
वार्षिक सम्मेलन के दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने समाज सुधार की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। दहेज, नशाखोरी और कुरीतियों पर अंकुश लगाने, युवाओं के लिए करियर गाइडेंस की व्यवस्था करने तथा महिलाओं को शिक्षा व नेतृत्व में आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
दायित्व सौंपकर संगठन को दी नई ऊर्जा
कार्यक्रम के दौरान पत्रिका के संपादक एस.के. मेहरा ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में श्री सौरभ झारिया को संपादक का दायित्व सौंपा।
साथ ही प्रकाश झारिया को नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष का दायित्व ग्रहण कराया गया, जिसे प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा अनुमोदित किया गया।
इसके अतिरिक्त मुकेश झारिया को डिंडोरी जिला अध्यक्ष एवं श्री अंकित झारिया को शहपुरा ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।

गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ी आयोजन की भव्यता

कार्यक्रम में संरक्षक संतोष झरिया, सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खंडेल, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी एस.के. मेहरा, मार्गदर्शक गणेश चंदेल, संरक्षक झारिया समाज डिंडोरी माया ब्यौहार, श्रीमती श्यामलता झरिया, प्रांताध्यक्ष लाला प्रसाद झारिया, प्रांतीय सचिव सौरभ झारिया, संगठन सचिव अंकित झारिया, कोषाध्यक्ष दिनेश झारिया, राजनीतिक सलाहकार श्री महेन्द्र झरिया, मीडिया प्रभारी संदीप गौलिया, डिंडोरी जिला अध्यक्ष मुकेश झारिया, नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष प्रकाश झारिया, नेतराम झरिया (कुंडम), जिला उपाध्यक्ष झारिया समाज मंडला श्रीमती निशा झारिया, राधा झारिया (जबलपुर), दीपशिखा झारिया (भोपाल), सविता झारिया (शहपुरा), सुमित्रा झारिया (शिक्षक, शहपुरा), भीकम झारिया (जबलपुर), प्रीतम झारिया (जबलपुर) शोभाराम झारिया, नत्थू झारिया, मटरू झारिया, दिलीप झारिया, जितेन्द्र चन्देल, संतोष झारिया, प्रभुदयाल झारिया, सुदीप झारिया, परसराम माथुने, कमलकिशोर झारिया, डॉ प्रकाश झारिया, पुन्नू लाल झारिया, लहरी झारिया सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए समाज के अनेक वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सधा हुआ, ओजस्वी और भावनात्मक मंच संचालन श्री नेतराम झरिया (कुंडम) और अखिलेश झारिया (शहपुरा) द्वारा किया गया, जिनकी प्रभावशाली प्रस्तुति ने पूरे आयोजन को ऊर्जावान और अनुशासित बनाए रखा।
यह आयोजन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि झारिया मेहरा समाज की एकता, चेतना और संगठनात्मक शक्ति का जीवंत प्रतीक बन गया, जिसने समाज के हर वर्ग में नई ऊर्जा, गर्व और भविष्य के प्रति विश्वास का संचार किया।











