Search
Close this search box.

नर्मदांचल विद्यापीठ बरगांव की छात्राओं ने ,थाना प्रभारी अनुराग जामदार को राखी बांध, रक्षा का संकल्प लिया,साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी बांधी राखी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी। दिनांक 27 अगस्त 2026 को नर्मदांचल विद्यापीठ बरगांव की छात्राओं के लिए रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष गतिविधि आयोजित की गई। छात्राओं ने अपने हाथों से सुंदर राखियाँ बनाईं और अस्पताल जाकर डॉक्टरों एवं अस्पताल के कर्मचारियों को अपने हाथों से बनाई हुई राखियाँ बाँधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दीं।

इसके पश्चात छात्राओं ने पुलिस स्टेशन जाकर थाना प्रभारी अनुराग जामदार एवं पुलिस कर्मचारियों को भी अपने हाथों से बनाई हुई राखियाँ बाँधीं और उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। इस गतिविधि के माध्यम से छात्राओं में स्नेह, सम्मान, सेवा, भाईचारे एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सुंदर प्रयास किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!