डिंडोरी।
शहपुरा विगत दिवस एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा के मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खंडवा में पदोन्नत होने पर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में राजस्व विभाग द्वारा भावभीनी विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
उक्त कार्यक्रम में श्री वर्मा के सफलतम 02 वर्षों के कार्यकाल में उनके द्वारा प्रशासनिक कार्यों में उपखण्ड शहपुरा को दी गई सेवाओ का उल्लेख किया गया इसके साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना सभी विभाग प्रमुख द्वारा की गई ।

उक्त कार्यक्रम के अंत में श्री वर्मा द्वारा सभी विभागों में उत्कृष्ट कार्यों के निर्वहन हेतु संबंधित अधिकारी ,कर्मचारी को प्रशंसा पत्र प्रदाय कर आगे भी प्रशासनिक कार्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया
उक्त कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन अश्विनी साहू आनंद डेहरिया द्वारा किया गया।

ये रहे उपस्थित एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा आईएएस श्रद्धा शुक्ला तहसीलदार आरपी मार्को प्रभारी तहसीलदार हिम्मत सिंह भवेदी नायव तहसीदार तेज लाल धुर्वे बीआरसीसी गुरु साहू जयंत असराटी आर आई सुखदेव भवेदी पटवारी आनंद डेहरिया मयंक गुप्ता इब्राहिम बोरिया शिव कृपाल साहू सोहन साहू मीनू सिंग संदीप छीपा प्रमोद रैकवार सहित समस्त पटवारी एवं सभी विभाग प्रमुख, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।










