Search
Close this search box.

प्राकृतिक आपदा से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिण्डौरी07 सितंबर 2026

जिले में प्राकृतिक आपदा के कारण हुई मृत्यु के प्रकरणों में मृतकों के निकटतम वारिसों को राहत प्रदान करने के लिए कलेक्टर द्वारा आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। बजाग तहसील के ग्राम रैतवार रैयत में 11 जून 2026 को आकाशीय बिजली गिरने से ईश्वर सिंह पिता नरोत्तम धुर्वे, उम्र 16 वर्ष की मृत्यु हो गई थी। प्रकरण में मृतक की निकटतम वारिस दादी रामकली धुर्वे पति धन सिंह धुर्वे को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत 4 लाख रुपये की अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार बजाग तहसील के ग्राम देवरी रैयत में 26 जुलाई 2026 को सर्पदंश से पवन सिंह पिता जोहन सिंह परस्ते, उम्र 35 वर्ष की मृत्यु हो गई थी। मृतक की निकटतम वारिस पत्नी आकृति पति पवन सिंह, उम्र 25 वर्ष को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के तहत 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इस प्रकार दोनों प्रकरणों में मृतकों के परिवारों को कुल 8 लाख रुपये की राहत सहायता स्वीकृत की गई है। स्वीकृत राशि का भुगतान शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया एवं संबंधित राहत मद के अंतर्गत किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!